Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी, फेसआईडी खराबी वाले आईफोन X में कंपनी ने किया ये बड़ा बदलाव - Today news vk

HELLO MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT NEW BLOG PLEASE REGULAR COMMENT THIS BLOG

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 10, 2018

Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी, फेसआईडी खराबी वाले आईफोन X में कंपनी ने किया ये बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: आईफोन एक्स के लॉन्च के कुछ दिनों बाद से ही यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में फेसआईडी को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. जिसे देखते हुए कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि जिन लोगों के आईफोन एक्स में फेसआईडी अनलॉक स्कैनर में समस्या आ रही है, उन्हें एप्पल की तरफ से समस्या ठीक नहीं होने पर नया आईफोन एक्स दिया जाएगा. मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूपर्टिनो की कंपनी ने 'अपनी सेवा नीति को सीमित संख्या के उन आईफोन एक्स डिवाइसों के लिए अपडेट किया है, जिनमें फेस आईडी में समस्या आ रही है.'

ठीक न होने पर नया फोन देगी कंपनी

पॉलिसि में कहा गया है कि मदद करनेवाले कर्मचारियों को पहले पिछले कैमरे की समस्या को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए. अगर फिर भी फेस आईडी की समस्या दूर नहीं होती है तो एप्पल उसी डिवाइस को ठीक करने के बजाए नया आईफोन एक्स देगी.  मैकरूमर्स ने एप्पल के हवाले से कहा, "सबसे बढ़िया ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए, अगर कोई ग्राहक आईफोन एक्स में फेस आईडी की समस्या की जानकारी देता है तो आपको पहले पिछले कैमरे को ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए."

रिपोर्ट में आगे कहा गया, "इसके लिए ग्राहक के फोन पर एएसटी 2 चलाएं, ताकि कैमरे की जांच की जा सके. खराबी पाए जाने पर उसे ठीक करने की कोशिश करें. अगर फिर भी ठीक नहीं होता है तो पूरा फोन बदल दें."

डेली टेलीग्राफ के मुताबिक, प्रौद्योगिकी दिग्गज ने उस समस्या को स्वीकार किया है, जो डिवाइस के पिछले कैमरे में है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे का ट्रूडेप्थ कैमरा और पीछे का टेलीफोटो लेंस आपस में जुड़े हैं.

from gadgets https://ift.tt/2rvmAoS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages