नई दिल्ली: इंस्टाग्राम एक नया फीचर लेकर आया है जिसकी मदद से आप किसी भी यूजर को बिना अनफॉलो करे उसे म्यूट कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप सिर्फ उन्हीं लोगों के पोस्ट और न्यूज फीड अपने वॉल पर देख सकेंगे जिन्हें आप पसंद करते हैं. इस फीचर का खुलासा एक ब्लॉगपोस्ट के जरिए किया गया है.

हालांकि एक बार किसी को म्यूट करने के बाद उसकी पोस्ट भले ही आपको न दिखे लेकिन आप उसके प्रोफाइल को जरूर चेक कर सकते हैं. यूजर्स को उन कमेंट्स और पोस्ट के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे जिनमें उन्हें टैग किया गया है. इस फीचर का नुकसान ये है कि आपको इस बात की जानकारी नहीं लग पाएगी कि आपको किसी ने म्यूट कर रखा है या नहीं. यूजर्स इस फीचर को अनम्यूट भी कर सकते हैं.

कैसे करें किसी के अकाउंट को म्यूट?

अकाउंट को म्यूट करने के लिए सबसे पहले आपको मेनू के ऑप्शन में जाना होगा. जहां आप म्यूट पोस्ट, म्यूट पोस्ट स्टोरी, म्यूट स्टोरी ऑफ अकाउंट पर क्लिक कर अलग अलग के ऑप्शन की मदद से एक यूजर को म्यूट कर सकते हैं. इस फीचर का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो अपने वॉल पर कम से कम स्टोरी देखना चाहते हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले इंस्टाग्राम अपने फीचर में पेमेंट ऑप्शन भी जोड़ चुका है जो फिल्हाल अमेरिका और यूके में ही लाइव है.

from gadgets https://ift.tt/2kp8iSU
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment