नई दिल्ली: चीनी की मशहूर स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 29 मई को एक स्मार्टफोन लांच करने जा रही है. इस स्मार्टफोन की खास बात यह होगी कि इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा होगा. इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक इस डिवाइस की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम होगी और वीवो के इस स्मार्टफोन का नाम 'एक्स21' रखे जाने की संभावना है.

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी से लैस मोबाइल इंडस्ट्री का पहला डिवाइस एक्स20 प्लस यूडी है, जिसकी झलक जनवरी में हुए इंटरनेशनल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (2018) में दिखाई गई थी.

कंपनी ने एक बयान में कहा, "इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी से लैस पहले स्मार्टफोन की घोषणा 2018 की पहली छमाही में की जाएगी." वीवो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एलेक्स फेंग ने एक बयान में कहा, "कंप्रिहेंसिव कंज्यूमर रिसर्च और लंबे वक्त चल रहे रिसर्च के हमारे प्रयासों के साथ वीवो फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक के विकास में अग्रणी बनने के लिए तैयार है."

लाखों लैपटॉप ट्रैकपैड्स और स्मार्टफोन्स स्क्रीन्स को टच इनपुट मुहैया करानेवाली कंपनी सिनापटिक्स ने साल 2017 के दिसंबर में घोषणा की थी कि उसने पहले ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है.

from gadgets https://ift.tt/2IDgAUL
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment