नई दिल्ली: व्हॉट्सएप यूजर्स को एक नई खराबी का सामना करना पड़ रहा है. इस खराबी या फिर कह लें बग की वजह से अगर आपने किसी व्यक्ति को या फिर किसी व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर रखा है तो फिर भी आप उसे या फिर वो आपको मैसेज भेज सकता है. जिसका मतलब ये हुआ कि व्हॉट्सएप का ब्लाकिंग फीचर काम नहीं कर रहा है.

ब्लॉक करने के लिए क्या करें?

हालांकि कंपनी ने इस खराबी पर फिल्हाल कोई बयान नहीं दिया है. अगर यूजर चाहें तो अपने ब्लॉक फीचर को कुछ समय के लिए जरूर ठीक कर सकते हैं. बस यूजर को अपने ब्लॉक कॉंटेक्ट को पहले अनब्लॉक करना होगा और फिर उसके बाद ब्लॉक करना होगा जिसके बाद ब्लॉक किया हुआ कॉंटेक्ट मैसेज नहीं भेज पाएगा.

वहीं अगर आप अपने व्हॉट्सएप में देख पा रहे होंगे तो आपको पता चलेगा कि मैसेज के अलावा यूजर्स एक दूसरे का स्टेटस और प्रोफाइल भी देख सकते हैं. बग को एंड्रॉयड और iOS दोनों वर्जन पर देखा गया है.

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही व्हॉट्सएप नया फीचर लेकर आया है जिसमें व्हॉट्सएप ग्रुप के लिए वीडियो कॉल फीचर की सुविधा है. व्हॉट्सएप ने अपने इस फीचर में पांच नए बदलाव किए हैं जिसमें डिस्क्रिप्शन, एडमिन कंट्रोल्स, ग्रुप कैच-अप, पार्टिसिपेंट सर्च और एडमिन पर्मिशन जैसे फीचर्स शामिल हैं.

from gadgets https://ift.tt/2GKi3nh
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment