नई दिल्ली: सैमसंग अपने दो स्मार्टफोन्स की खरीद पर जियो की तरफ से कई बेहतरीन ऑफर्स दे रहा है जिसमें सैमसंग गैलेक्सी जे2 और गैलेक्सी जे7 डुओ शामिल हैं. आपको बता दें कि कंपनी जहां जे2 को इसी साल जनवरी के महीने में लॉन्च कर चुका है तो वहीं जे7 को 2 महीने पहले यानी की अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था. अब ग्राहकों के लिए सैमसंग कुछ खास ऑफर्स लेकर आया है जिसमें अगर कोई ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन्स को खरीदता है तो उसे जियो की तरफ से डबल डेटा और कैशबैक की सुविधा मिलेगी.

सैमसंग गैलेक्सी जे2 पर क्या है ऑफर?

सैमसंग गैलेक्सी जे2 को अगर जियो सब्सक्राइबर्स खरीदते हैं तो उन्हें कैशबैक और अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स दिया जाएगा.

गैलेक्सी जे2 की खरीद पर ग्राहक जहां 2,750 रूपये का कैशबैक पा सकते हैं जो उन्हें 50 रूपये के 55 कैशबैक वाउचर के रूप में दिया जाएगा. वहीं अगर इसमें डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को 100 जीबी 4 जी डेटा 10 एडिशनल डेटा वाउचर के रूप में दिया जाएगा. आपको बता दें कि यूजर्स के लिए ऑफर 30 सितंबर 2018 तक ही है. इस ऑफर का फायदा 198 और 299 रूपये के पहले रिचार्ज पर उठाया जा सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी जे7 पर क्या है ऑफर?

सैमसंग गैलेक्सी जे7 की खरीद पर ग्राहकों को 2,750 रूपये का कैशबैक मिलेगा. जिसे वो 50 रूपये के कैशबैक वाउचर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. तो वहीं 12 मई से पहले यूजर्स को इस फोन में जियो का सिम डालना होगा और जियो के 198 रूपये या 299 रूपये का रिचार्ज 25 मई 2018 से पहले या बाद में करवाना होगा. तभी जियो यूजर्स को इस प्लान का फायदा मिल पाएगा. वहीं अगर हम डेटा की बात करें तो ग्राहकों को डबल डेटा दिया जाएगा. जिसमें वो 4 रिचार्जेस करवा सकते हैं. आपको बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 30 सितंबर 2018 तक ही लागू होता है.

from gadgets https://ift.tt/2sgwAmj
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment