नई दिल्लीः वीवो Nex वीवो के मोस्ट अवेटेड बेजेल लेस स्मार्टफोन का नाम होगा. इस स्मार्टफोन को पहले एपेक्स के नाम से जाना जा रहा था. लेकिन अब इसे नाम से परदा हट गया है. वीवो ने पिछले हफ्ते ही शंघाई में 12 जून को होने वाले इवेंट की जानकारी दी है. इस दिन ही ये बेजेल-लेस डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च होगा.

इससे पहले बार्सिलाना में आयोजित हुए MWC2018 में वीवो ने इस फोन का कॉन्सेप्ट पेश किया था. जिसके मुताबिक वीवो नेक्स में 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो , हॉफ-स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा (फोन से बाहर निकला हुआ सेल्फी कैमरा) होगा. ये डिजाइन इसे बाजार में उपलब्ध बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाती है. वीवो ने अपने वीबो (चाइनीज तकनीक) पर इसका टीजर जारी किया. इस टीजर पर इसके नाम का खुलासा हुआ कि इसका नाम वीवो नेक्स होगा साथ ही लॉन्च तारीख का भी जिक्र टीजर तस्वीर में की गई.

एक वीबो यूजर ने वीवो नेक्स को लेकर कुछ जानकारियां शेयर की हैं. इसके मुताबिक आने वाले इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 होगा जिस की कीमत 6,998 युआन (लगभग 72,000 रुपये) होगी. इसके साथ ही इसका एक वेरिएंट और बाजार में आने की खबर है जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं दिया गया होगा. जिसकी कीमत 4,998 युआन (लगभग 50,000 रुपये) रखी गई है.

इसे लेकर कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि इसमें 5.99 इंच स्क्रीन,18:9 की स्क्रीन और AI वाला कैमरा हो सकता है.

from gadgets https://ift.tt/2JoLws8
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment