नई दिल्लीः दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जीन (Jean) अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया है. दरअसल गैलेक्सी जीन गैलेक्सी A6+ का रिब्रांडेड मॉडल है. दोनों ही स्मार्टफोन में रैम और स्टोरेज का भी अंतर है. गैलेक्सी A6+ 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के साथ आता ह. वहीं, गैलेक्सी जीन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में ही उपलब्ध है. इस साल की शुरुआत में सैमसंग ने गैलेक्सी A6+ को भारत में उतारा था.

सैमसंग जीन को कंपनी की दक्षिण कोरियाई वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. इस लिस्टिंग से साफ होगा है कि ये फोन स्पेसिफिकेशन के मामले में गैलेक्सी A6+ ही है लेकिन इसकी रिब्रांडिंग की गई. इसकी कीमत बाजार में 440,000 कोरियाई वॉन (लगभग 29,500 रुपये) रखी गई है.

Samsung Galaxy Jean के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी जीन में डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 6 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1080x2220 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है. इसका सुपर एमोलेड डिस्प्ले 18.5:9 के एस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. प्रोससेर की बात करें तो इसमें 1.8GHz ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC दी गई है जो 3 जीबी की रैम के साथ आता है. इसमें 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 16+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा कॉम्बिनेशन दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही इसमें कैमरा एप दी गई है जो लाइव बोकेह और बैग्राउंड ब्लर जैसी सुविधा तस्वीर लेते वक्त देती है.

गैलेक्सी जीन में 32/64 जीबी की स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं. इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस जासे फीचर दिए गए हैं. रियर बॉडी पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3500mAh की बैटरी दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2tYkSxl
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment