नई दिल्लीः गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने एनुअल जनरल मीटिंग में आम लोगों के लिए सबसे काम का जो ऐलान किया वो है मॉनसून धमाका ऑफर का ऐलान. इस ऑफर में कोई भी 1500 रुपये वाला जियो फोन महज 501 रुपये में ही खरीद सकता है. बस शर्त ये है कि इसके लिए उसे अपना पुराना जियोफोन बदलना होगा. ये पूरा ऑफर क्या है और इसका फायदा केसे मिलेगा यहां जानिए.

क्या है मॉनसून ऑफर? रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मॉनसून धमाका का ऑफर का ऐलान किया. इस ऑफर के तहत कोई भी ग्राहक अपना पुराना फीचर फोन बदल कर ब्रांड न्यू जियोफोन खरीद सकता है. इसकी कीमत 1500 रुपये रखी गई है लेकिन ऑफर में महज 501 रुपये में पाया जा सकता है. 21 जुलाई से ग्राहक इस ऑफर का लाभ पा सकते हैं.

जिसे नजदीकी रिलायंस को रिटेल स्टोर कस्टमर खरीद सकेंगे. ये ऑफर भारत की उन आबादी को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है जो अब भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और इसे अपग्रेड करना चाहते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए मौका है कि वो जियो का 4G VoLTE फीचर फोन एक तिहाई कीमत में खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि आप कोई भी फीचर फोन ऑफर के तहत एक्सचेंज करके फायदा पा सकते हैं. इस फोन को साल 2017 में उतारा गया था. जिसकी इफेक्टिव कीमत जीरो रखी गई लेकिन इसे खरीदने के लिए कस्टमर को अबतक 1500 रुपये देने पड़ते हैं जो 36 महीनों के बाल 100 फीसदी रिफंडेबल होता है.

2,999 रु. में जियोफोन 2 भी हुआ लॉन्च

डिस्प्ले और लुक: नया जियो फोन 2 डिजाइन के मामले में पुराने जियो फोन से काफी अलग है. इस बार जियो फोन 2 में QWERTY की-पैड दिया गया है साथ ही बीच में एक 4-वे नेविगेशन पैड दिया गया है जो इससे पहले वाले जियो फोन में भी दिया गया था. इस बार जियोफोन 2 में भी 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है.

RAM-स्टोरेजः जियोफोन 2 में 512 जीबी की रैम और 4 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इस स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमराः जियोफोन 2 के कैमरा कंफिग्रेशन की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों ही कैमरे की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

ऑपरेटिंग सिस्टम- कनेक्टिविटीः पिछले जियो फोन की तर्ज पर ये नया जियोफोन 2 भी kaiOS पर काम करता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ,एफएम रेडियो, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी जैसे फीचर दिए हैं. इसकी बैटरी 2,000mAh होगी.

from gadgets https://ift.tt/2NwmXJi
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment