नई दिल्ली: रिलायंस जियो एक ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जिसकी एंट्री ने इंडस्ट्री में बड़ी उथल-पूथल मचाई. कंपनियों के बीच बाजार में बने रहने के लिए तगड़ा कॉम्टिशन जो साल 2016 में जियो के आने से शुरु हुआ वो बदस्तूर अब तक जारी है. आज रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी रिलायंस जियो को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. आज रिलायंस इंडस्टीज़ की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग है और इस दौरान ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी जियो को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं ऐसी अटकलें जोरों पर हैं.

कल सुबह 11 बजे मुंबई के बिरला मातोश्री सभागार में ये एनुअल जनरल मीटिंग होगी. जहां मुकेश अंबानी ग्रुप के स्टेक होलडर्स को संबोधित करेंगे. इस दौरानमुकेश अंबानी रिलायंस जियो को लेकर नई सर्विसेज और प्रोडक्ट्स का ऐलान कर सकते हैं.
क्या हो सकता है बड़ा ऐलान? रिलायंस जियो अपनी FTTH सर्विस का आधिकारिक ऐलान कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जियोफाइबर FTTH ब्रॉडबैंड 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देगा. हालांकि इसकी शुरुआत पूरे देश में होगी या चुनिंदा शहरों में की जाएगी इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस सर्विस का ट्रायल साल 2010-17 से ही जारी है. मुंबई-जामनगर, दिल्ली, अहमदाबाद की कुछ खास लोकेशन पर ग्राहकों के ये सुविधा दी जा रही है और इसका ट्रायल ऑपरेशन किया जा रहा है.
पिछले साल आया था जियोफोन

पिछले साल यानी 2017 के एनुअल जनरल मीटिंग पर नजर डालें तो जियो ने पहला 4G VoLTE फीचर फोन जियोफोन लॉन्च किया था. इस फोन को शून्य प्रभावी कीमत के साथ लॉन्च कर जबरदस्त सुर्खियां जियो ने बटोरी थी. इस फोन के लिए कस्टमर को 1500 रुपये जमा करना होता है जिसे 36 महीने बाद कंपनी फुल रिफंड कर देती है.

इसके साथ ही जियो का 151 रुपये वला प्लान उतारा गया था जो जियो फोन को यूजर्स के लिए है. जिसमें प्रतिदिन 500 एमबी डेटा देने का ऐलान किया गया था. इसी इवेंट में कंपनी ने साफ किया था कि वो वॉयस कॉल के पैसे यूजर्स से नहीं लेगी.

from gadgets https://ift.tt/2KL4O8x
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment