नई दिल्ली: एमेजन इंडिया ने भारतीय यूजर्स के लिए भाषाई बाध्यता को तोड़ते हुए मंगलवार को अपने ई-कॉमर्स पोर्टल एमेजन डॉट इन के लिए हिंदी ऑप्शन का लिकं लॉन्च किया. यह सेवा एंड्रॉयड और इसकी मोबाइल बेवसाइट पर उपलब्ध होगी. एमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (कैटेगरी प्रबंधन) मनीष तिवारी ने एक बयान में कहा, "हिंदी शॉपिंग लांच करना 10 करोड़ नए ग्राहकों को ऑनलाइन करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है."

एमेजन डॉट इन के हिंदी में लांच होने से यूजर्स उत्पाद की जानकारी, फायदेमंद सौदा और छूट, प्लेस और ऑर्डर, अपने ऑर्डर के लिए भुगतान, अपने खाते को संभालने, अपने ऑर्डर को ट्रैक करने और 'ऑर्डर हिस्ट्री' हिंदी में देख सकेंगे. तिवारी ने कहा, "एमेजन के भारत की पहली भाषा लांच करने से देश भर में हिंदी को वरीयता देने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं को उनकी भाषा में खरीदारी करने की सुविधा देगा."

हिंदी में खरीदारी करने वाले उपभोक्ता मुख्य पृष्ठ पर सबसे ऊपर बाएं कोने से हिंदी का विकल्प चुन सकते हैं. अमेरिकी मूल की ऑनलाइन रिटेलर कंपनी ने कहा कि उपभोक्ता कभी भी अपनी भाषा बदल सकेंगे. उपभोक्ताओं को हालांकि 'सर्च फीचर' और 'उत्पाद पहुंचाने के पते' को अंग्रेजी में ही भरना होगा.

'एमेजन इंडिया' ने कहा कि उनकी टीम अगले कुछ महीनों में उत्पाद की समीक्षा, रेटिंग, प्रश्न और उत्तर भी हिंदी में उपलब्ध कराना जारी रखेगी.

from gadgets https://ift.tt/2oG9JOF
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment