टेक जाइंट सैमसंग जल्द ही चार रियर कैमरा की खूबी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. सैमसंग के स्मार्टफोन्स से जुड़ी हुई खबरें लीक करने वाले Ice Universe नाम के ट्विटर हैंडल से चार रियर कैमरा वाले फोन के लॉन्च होने का हिंट मिला है. ट्वीट में लिखा गया है, ''सैमसंग, कैमरा, कैमरा, कैमरा, कैमरा.''

हालांकि टेक की दुनिया से जुड़ी हुई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी 10 नहीं होगा. बल्कि ऐसा हो सकता है कि सैमसंग एक नई सीरीज के साथ दुनिया का पहला चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करे.

Samsung Camera Camera Camera Camera
— Ice universe (@UniverseIce) September 2, 2018

बता दें कि इस साल की शुरुआत में हुवावे ने दुनिया का पहला तीन रियर कैमरा वाला P20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इसके बाद Oppo ने भी R17 प्रो के नाम से तीन रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया.

सैमसंग की ओर से इस बात की पुष्टि होना बाकी है कि वह कब चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. ऐसी संभावना है कि सैमसंग मिड रेंज में यह चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करे.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि One Plus 6 और Nova 3 को टक्कर देने के लिए सैमसंग गैलेक्सी A-Series में नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.

from gadgets https://ift.tt/2oGT0e1
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment