नई दिल्ली: रियमलमी 2 को पिछले महीने ही नई दिल्ली के एक इवेंट में लॉन्च किया गया था. फोन 4 सितंबर से सेल के फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा जो कल ही है. फोन में डायमंड कट ग्लास बैक डिजाइन है. तो वहीं फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन की कीमत 10 हजार रुपये से नीचे है. तो चलिए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट के पहले सेल में इस फोन में क्या है खास.

सेल की टाइमिंग और बेस्ट ऑफर्स

रियलमी 2 स्मार्टफोन सेल की शुरूआत 4 सितंबर से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है तो वहीं 4 जीबी रैम की कीमत 10,990 रुपये. जिन यूजर्स के पास HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स है उन्हें 750 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा. रियलमी 2 की शुरूआती कीमत 8,240 रुपये है.

फोन के साथ 500 रुपये का रिलायंस जियो की तरफ से एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. जियो सब्सक्राइबर्स को 4200 रुपये का कैशबैक और 120 जीबी 4 जी डेटा मुफ्त में मिल रहा है. रियलमी 2 6.2 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जहां फोन में नॉच की भी सुविधा मिलती है. फोन का स्क्रीन ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 का है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर काम करता है. फोन में कलरओेस 5.21 ओवर का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयडड 8.1 ओरियो पर काम करता है. फोन की बैटरी 4230mAh की है.

रियलमी 2, 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32जीबी/64जीबी स्टोरेज के साथ आथा है. फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी गई है.

रियमलमी 2 में 13 और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. तो वहीं सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा. रियर लेंस में पोट्रेट और नेचुरल बैकग्राउंड इफेक्ट की सुविधा दी गई है. जबकि फोन का फ्रंट कैमरा एआई फीचर्स जैसे एआई ब्यूटी और एआई ब्यूटी 2.0 टेक्नॉलजी के साथ आता है. कनेक्टिविटी ऑप्शन की अगर बात करें तो फोन में वाईफाई 802.22, ब्लूटूथ 4.2 लो एनेर्जी, जीपीएस-ए- जीपएस/ग्लोनास और डुअर 4 जी VoLte जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

from gadgets https://ift.tt/2wESoZZ
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment