नई दिल्ली: भारत की टेलिकाम इंडस्ट्री में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की रिलायंस जियो ने इस इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. मुकेश अंबानी के जरिए जियो को लॉन्च करने के बाद अब भारत के हर मोबाइल यूजर की पहुंच इंटरनेट तक काफी आसाना हो गई है. भारत में रिलायंस जियो को 4जी वोल्टी सर्विस को शुरु किए 2 साल हो गए हैं और इसी की खुशी में जियो अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है. जियो ने अपने सभी ग्राहकों को बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के 8 जीबी हाई स्पीड डेटा का एलान किया है.
दो अलग-अलग वाउचर में मिलेगा 8 जीबी डाटा
ये एकस्ट्रा डेटा ग्राहकों को दो वाउचर की मदद से दिया जाएगा, जो कि अपने आप ग्राहकों के जरिए पहले से लिए हुए प्लान में मर्ज हो जाएंगें जिसका इस्तेमाल वो माय जियो एप के माय प्लान सेक्शन के जरिए कर सकते हैं. जियो अपने ग्राहकों को ये 8 जीबी डेटा 4 अगल-अलग दिन देगा. इसमे ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा. पहला वाउचर इस महीने 20 सितंबर तक ग्राहकों के अकाउंट में मर्ज किया जाएगा, जबकि दूसरा अक्टूबर 2018 में जमा किया जाएगा.

399 रुपये के पोस्टपेड प्लान पर Airtel दे रहा है 6 महीनों के लिए 300 रुपये का डिस्काउंट

Jio इसस पहले कैडबरी चॉकलेट के साथ दे रहा था 1 जीबी डेटा

हाल ही में रिलायंस जियो कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट के साथ 1 जीबी डेटा मुफ्त में दे रहा था. जियो सब्सक्राइबर्स इस ऑफर का फायदा डेरी मिल्क रैपर की पिक्चर क्लिक कर ले सकते हैं. फिलहाल ये ऑफर एप में मौजूद है जहां यूजर्स को बस अपना कैमरा खोलना होगा और पिक्चर क्लिक करना होगा. डेटा पाने के लिए यूजर्स को बॉर कोड को स्कैन करना होगा जो उन्हें चॉकलेट के कवर के अंदरूनी हिस्से में मिल सकता है.
YouTube ओरिजिनल्स ने भारत में दी दस्तक, नेटफ्लिक्स और एमेजन से है सीधे टक्कर
from gadgets https://ift.tt/2wWCGKW
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment