नई दिल्ली: चीन में वीवो X23 को लॉन्च करने के बाद चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने वीवी Y97 को अब ऑफिशियल कर दिया है. वीवो Y97 को पहले ही चीन में सेल के लिए उपलब्ध करवाया जा चुका है. जहां ये देखा जा रहा है कि फोन में वॉटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा फीचर दिया गया है. वीवो Y97 में माइक्रो आर्क डिजाइन और मिरर फिनिश दी गई है. फोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. हाल ही में लॉन्च हुए वीवो एक्स23 की अगर बात करें तो फोन में 6.41 इंच का वॉटरड्रॉर डिस्प्ले नॉच और इन- डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा के साथ फोन में 3 डी ग्लास बॉडी भी दिया गया है.

फोन की कीमत

वीवो Y97 की कीमत चीन में 21,100 रुपये है और ये तीन कलर वेरिएंट यानी की पिंक, ब्लैक और ब्लू कलर में आता है.

फोन के स्पेक्स

स्पेक्स की अगर बात करें वीवो Y97 एंड्रॉयड ओरियो 8.1 फनटच ओएस पर काम करता है. फोन में 6.3 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है. फोन में मीडियाटेक हिलियो पी60 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4 जीबी रैम और 128 जीबी के स्टोरेज के साथ आता है. हालांकि फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसिंग सेंसर के साथ आता है. वहीं फ्रंट कैमरे की अगर बात करे तो फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फ्रंट और रियर लेंस में एआई फीचर की सुविधा दी गई है जो फेशियल अनलॉक और आईआर सेंसर के साथ आता है. स्मार्टफोन में 3,315mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के मामले में फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4 जी lte, ब्लूटूथ 5.0. वाईफाई, 3.5mm जैक और एजीपीएस सपोर्ट दिया गया है.

from gadgets https://ift.tt/2oZsfSn
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment