<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> एनुअल F8 2018 में फेसबुक ने एक बेहद ही रोचक घोषणा की. फेसबुक ने कहा कि वो जल्द ही फेसबुक के अंदर ही एक डेटिंग एप लॉन्च करने वाला है. इस घोषणा के बाद कई लोग जहां खुश हैं तो वहीं कईयों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि कैंब्रिज एनालिटिका डेटा विवाद के बाद क्या ये फीचर यूजर्स के सेफ होगा? हालांकि फेसबुक इसे टेस्ट करने के बाद आनेवाले कुछ महीनों के भीतर ही लॉन्च कर सकता है.</p> जानकारी के मुताबिक फेसबुक फिल्हाल विज्ञापनों से भरा पड़ा है. लेकिन डेटिंग एप में विज्ञापन नहीं होंगे. ज़करबर्ग ने फेसबुक की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सॉफ्टवेयर डिवेलपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि डेटिंग सर्विस ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेगी. उन्होंने कहा, ''वर्तमान में 20 करोड़ लोगों ने फेसबुक पर खुद को 'सिंगल' करार दिया है, जिससे ऐसा लगता है कि कुछ करना चाहिए.'' आपको बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका व फेसबुक डेटा विवाद अभी थमा नहीं है. जिसे देखते हुए फेसबुक फेसबुक सिक्योरिटी को लेकर क्लियर हिस्ट्री फीचर लेकर आ रहा है जिसकी मदद से यूजर्स फेसबुक की सारी हिस्ट्री डिलीट कर देंगे.
from gadgets https://ift.tt/2HYhV9n
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment