नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट अपने आने वाले सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, पॉवर बैंक और ऑडियो डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दे रहा है. ये सबकुछ आने वाले बिग शॉपिंग डेज़ सेल में मिलेंगे, जो 13 मई से लेकर 16 मई 2018 तक चलेगा. सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गूगल पिक्सल 2 एक्सएल पर मिलेगा जो 13000 रूपये तक के प्राइज़ कट तक हो सकता है.

इन फोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

फिल्पकार्ट सेल में गूगल पिक्सल 2 एक्सएल 37000 रूपये की भारी छूट पर मिल रहा है. पिक्सल की असली कीमत 50,000 रूपये है. तो वहीं सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर भी 7000 रूपये का भारी डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत 10,990 रूपये होगी. फिल्हाल फ्लिपकार्ट ने डिस्काउंट को लेकर इन दो स्मार्टफोन्स का ही खुलासा किया है. बिग शॉपिंग डे सेल में लैपटॉप पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में गेमिंग लैपटॉप पर 37,000 रुपये तक डिस्काउंट और हेडफोन अक्सेसरीज़ पर 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी. गूगल क्रोमकास्ट, आईपैड प्रो 64 जीबी पर भी इस सेल में छूट मिलेगी. इसके अलावा सेल में नए फ्लिपकार्ट-एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर मिलने की उम्मीद है.

HDFC ग्राहकों के लिए 10% की छूट

वहीं ग्राहक अगर HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं उन्हें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. जिसके साथ ग्राहकों के लिए EMI का ऑप्शन भी मिलेगा. फ्लिपकार्ट 7 मई और 8 मई को फ्लिपकार्ट गिफ्ट कॉर्ड्स भी दे रहा है जिसे सेल ऑफर के समय पाया जा सकता है. ये भी HDFC कार्ड धारकों के लिए 10 प्रतिशत की छूट पर मिलेंगी.

आपको बता दें कि सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई, बाइबैक गारंटी और ऐक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे. गैजेट्स के अलावा, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, फुटवियर, हाउसहोल्ड अप्लायंसेज, टीवी, फर्नीचर और घरेलू साज-सज्जा जैसी कैटिगरी पर भी डिस्काउंट और ऑफर भी इन चार दिन तक चलने वाली सेल में मिलेंगे.

तो अगर आप इस बिग सेल का फायदा उठाना चाहते हैं और नहीं चाहते की कोई प्रोडक्ट आपसे मिस हो जाए तो जाईए और फ्लिपकार्ट पर सबसे पहले रजिस्टर कीजिए. रजिस्टर के बाद अपना एड्रेस व पेमेंट डिटेल्स भी जल्द से ज्लद भर लें.

from gadgets https://ift.tt/2K1iawJ
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
HII FRIENDS MY NAME IS VIPUL SONI I M CREAT A NEW BLOG TODAY NEWS VK PLEASE REGULAR COMMENT IN THIS BLOG
No comments:
Post a Comment